सिरोही निवासी कार्तिक गोस्वामी ने प्रतिष्ठित मिस्टर राजस्थान सीजन 5 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई है . कार्तिक अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के दम पर इस मुकाम को हासिल किया.
अब वे मिस्टर राजस्थान सीजन 5 में फिनाले में अपने शहर सिरोही का प्रतिनिधित्व करेंगे.कार्तिक की इस उपलब्धि से सिरोहीवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है. यह उपलब्धि न केवल कार्तिक के लिए, बल्कि पूरे सिरोही शहर के लिए गर्व का विषय है.
गौरव का क्षण
मिस्टर राजस्थान एक प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म है, जो युवाओं की प्रतिभा, व्यक्तित्व, अनुशासन और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करता है. कार्तिक गोस्वामी की इस सफलता से यह सिद्ध होता है कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. कार्तिक गोस्वामी को इस उपलब्धि के लिए परिजन व मित्रों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही है.
