सुमेरपुर. नगरपालिका आम चुनाव की तैयारियों के बीच गुरुवार को एसडीएम कार्यालय सभागार में रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक हुई. बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई.
अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता, नामांकन प्रक्रिया, बैनर-होर्डिंग की अनुमति, मतदाता सूची, ईवीएम, वाहन व लाउडस्पीकर अनुमति और चुनाव खर्च सीमा सहित नियमों की जानकारी दी. साथ ही स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया में नियमों का पालन अनिवार्य होगा.
बैठक में अधिशासी अधिकारी नरपतसिंह, तहसीलदार कार्यालय से सहायक प्रशासनिक अधिकारी शेरसिंह जोधा सहित कांग्रेस नगर अध्यक्ष, संगठन महासचिव संतोष सिंह सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष रविकांत रावल, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, जीवाराम राणा सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे.
चुनाव की तैयारियों के साथ ही सुमेरपुर में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है.
