महिला कांग्रेस में साविता  को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला महासचिव पद पर मनोनयन

सुमेरपुर/ पाली. राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार पाली जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत साविता देवी को जिला महिला कांग्रेस की जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन से महिला कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है.
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरीया सांखला की ओर से जारी मनोनयन पत्र में साविता देवी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं. पत्र में उम्मीद जताई गई कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी.
साविता देवी के जिला महासचिव बनने की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दीं.
नवनियुक्त जिला महासचिव साविता देवी ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया.