विश्व फोटोग्राफी दिवस पर जुटे सैकड़ों फोटोग्राफर, मेले सा माहौल
सिरोही. विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को सिरोही स्थित स्वामी नारायण मंदिर के हॉल में फोटोग्राफर एसोसिएशन सिरोही की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सिरोही शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन मेले जैसा उत्साह और माहौल नजर आया. इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे फोटोग्राफरों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया. अतिथियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया.
किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफरों का विशेष सम्मान किया गया. वरिष्ठ फोटोग्राफर हीरा भाई राव, सुभाष मिस्त्री एवं जितेंद्र सिंह बारड़ को साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ फोटोग्राफर हीरा भाई राव ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में बदलते दौर, अनुभवों और फोटोग्राफरों की भूमिका को लेकर अपने विचार व्यक्त किए.
विचार किया साझा
युवा फोटोग्राफर प्रवीण सिंह सोलंकी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल दौर में फोटोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं. ऐसे आयोजनों से फोटोग्राफरों को एक-दूसरे से सीखने, अनुभव साझा करने और संगठनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर मिलता है.
किया सम्मान
कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का फोटोग्राफर एसोसिएशन सिरोही की ओर से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया. आयोजकों ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समय, समाज और यादों को संजोकर रखने की महत्वपूर्ण कला है. फोटोग्राफी के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया.
कार्यक्रम का मंच संचालन कार्तिक के. शर्मा ने किया.
ये रहे मौजूद
कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेश भाई रावल, उपाध्यक्ष बबलू भाई, सचिव कान्ति भाई, कोषाध्यक्ष महेन्द्र माली, सह-सचिव भूपेन्द्रसिंह राठौड़, सह-कोषाध्यक्ष पवन देवासी एवं महामंत्री जितेन्द्र सिंह ,पाडिव
संरक्षक प्रवीणसिंह सोलंकी, संरक्षक जब्बरसिंह पाडिव एवं संरक्षक छगन आर. पुरोहित, गणपत सिंह उपस्थित रहे.मुख्य अतिथि मुकेश कुमार भाटी, विजय खंडेलवाल , महेंद्र माली,संदीप कुमार
