गलत या ठीक, दो पाटन के बीच पीस रहा ओलम्पिक 

एक अध्यक्ष बोले,स्टे के बाद भी करवाये फर्जी चुनाव,दूसरे बोले, एडहॉक कमेटी पर स्टे था,चुनाव पर नही

कोर्ट अवमानना पर ली पहले दल ने शरण,बनी खेल प्रेमियों में चर्चा

सिरोही . काफी समय से सिरोही जिला ओलंपिक संघ के चुनाव दो पाटन के बीच पीसता नजर आ रहा है . जिसके चलते खेल  गतिविधियों पर ब्रेक सा लग चुका है . इतना ही नही 2025 में विवाद के बीच  चुनाव के चलते एक दल चुनाव को गलत बताकर भले ही कोर्ट जाकर  स्टे लाकर चुनाव पर ब्रेक लगा दिए हो लेकिन गत 10 अगस्त को स्टे  बावजूद किये गए चुनाव के बाद मामला गरमा गया है जिससे पहला दल खासा नाराज नज़र आ रहा है और इसे कोर्ट की अवमानना करार देते चुनाव को फर्जी बताकर  पुनः कोर्ट की शरण ले ली गई है .

यहां तक आरोप लगाये जा रहे है कि मनमर्जी से सभा बुलाई गई, एडहॉक कमेटी बनाई गई और बेनर लगाकर बधाइयां तक दी गई यहां तक भीक सिंह ने स्वयं को ही सर्वेसर्वा मानते हुए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया औऱ अपनी ही वोटर लिस्ट जारी कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जबकि कोर्ट का स्टे है और सुनवाई अक्टूम्बर को होनी है . वही इस मामले में दूसरे दल के अध्यक्ष  भीक सिंह देवड़ा भी इस आरोप को निराधार बताकर इस चुनाव को नियम के तहत बताते हुए कह रहे है कि कोर्ट ने चुनाव पर नही बल्कि एडहॉक कमेटी पर स्टे दिया गया था . ऐसे में क्या सही है क्या गलत ये तो आगामी सुनवाई के बाद ही स्थिति सामने आएगी .

 लगाया आरोप

 वही रणवीर को जितेंद्र सिंह चौहान एक ,अध्यक्ष सिरोही जिला ओलम्पिक ने  आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र गुर्जर ने विधि-विरुद्ध तरीके से सिरोही जिला ओलंपिक संघ की एक अवैधानिक एड-हॉक कमेटी बना दी और भीक सिंह देवड़ा को उसका कन्वीनर नियुक्त कर दिया |  हाईकोर्ट में मामला दर्ज सिविल रिट पिटीशन 19727/2025 जितेंद्र सिंह चौहान वर्सेज राजस्थान राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन यह मामला आज भी विचाराधीन है | न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्थगन आदेश पारित किया था, जो दस्तावेजों के अनुसार आज दिनांक तक जारी है |

चुनावी  नाटक

आरोप लगाया कि  हाईकोर्ट का स्टे जारी रहते हुए ही गत 10.08.2026 को सिरोही जिला ओलंपिक संघ के बैनर तले वार्षिक साधारण सभा तथा चुनाव कार्यक्रम का आयोजन दिखा दिया गया .समाचार पत्रों तथा पोस्टर में चेयरमैन के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कोठारी, मुख्य संरक्षक पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया और संरक्षक सागरमल अग्रवाल अध्यक्ष पद पर भीक सिंह देवड़ा महासचिव पद पर हरदेव आर्य कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह उमट के अलावा संविधान के विपरीत अन्य कई नाम भी जोड़े गए हैं जो.यह सीधा-सीधा Contempt of Court है. अब इस चुनाव को लेकर हम फिर कोर्ट की शरण ली है .

                     क्या बोले अध्यक्ष देवड़ा

जिला ओलिंपिक संघ सिरोही की  2018 में निर्वाचित कार्यकारिणी का चार वर्षीय कार्यकाल 2022 में समाप्त होने से पूर्व नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जाना आवश्यक था परन्तु चुनाव नहीं करवाए गए l अतः राजस्थान राज्य ओलिंपिक संघ ने एडहॉक कमिटी बना कर चुनाव करवाने का आदेश दिया था , हाईकोर्ट ने राजस्थान राज्य ओलिंपिक संघ के एडहॉक कमिटी गठन के आदेश एवं उसके क्रियान्वयन को स्टे कर दिया था lचूंकि वर्तमान में जिला ओलम्पिक संघ की कार्यकारिणी नहीं होने से जिले की खेल गतिविधियां ठप्प हो गई थी ,अतः सिरोही जिले में पंजीयन कार्यालय (सहकारी संस्थाएं)सिरोही से पंजीकृत कुल 20  जिला खेल संघों में से 17 खेल संघों के पदाधिकारियों ने 20 जून 2026 को आम सभा बैठक कर 10 अगस्त 2026 को चुनाव करवाने का सर्वसम्मत निर्णय लेकर चुनाव करवाएं गए हैं l  किसी कार्यकारिणी को मान्यता देना राजस्थान राज्य ओलिंपिक संघ का कार्य है l

भीक सिंह देवड़ा,अध्यक्ष संघ